Spread the love

दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपनी नई-नई योजनाओं के ऐलान के साथ सुर्खियों में है। सोमवार को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के साथ-साथ संजीवनी योजना के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का उद्देश्य 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र की महिलाओं को मासिक सहायता प्रदान करना है। पूर्व सीएम ने कहा है कि एक बार फिर सत्ता में आते ही राशि बढ़ाकर 2,100 प्रति माह कर दी जाएगी। हम आपको यहां संजीवनी योजना से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।

क्या है संजीवनी योजना?

संजीवनी योजना 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में मुफ़्त स्वास्थ्य सेवा देने का वादा करती है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार फरवरी 2025 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए लक्षित कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 60 साल से ऊपर जितने भी बुजुर्ग हैं उनका खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *