Spread the love

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है. इसमें कुल 66 नाम हैं जिसमें सरायकेला से चंपाई सोरेन और धनवार से बाबू लाल मरांडी, कोडरमा से नीरा यादव, जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट मिली है.भाजपा ने महगमा से अशोक भगत, जामा से सुरेश मुर्मू, दुमका से सुनील सोरेन, देवघर से नारायण दास, बगोदरा से नागेंद्र महतो को उतारा है. भाजपा ने अपनी पहली लिस्‍ट से हैरान कर दिया है जिससे राज्‍य में खलबली मच गई है. बीजेपी ने कई प्रमुख नेताओं के साथ 66 में से 11 महिलाओं को टिकट दिया है. भाजपा राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 68 पर चुनाव लड़ रही है तथा शेष सीट उसने अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं. भाजपा की पहली लिस्‍ट से राजनीति में हलचल बढ़ गई है. यहां लिस्‍ट के बाद से कार्यकर्ताओं में उत्‍साह देखा जा रहा है तो वहीं इंडी गठबंधन की लिस्‍ट का इंतजार हो रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर (सु) से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट देकर चौंका दिया है. झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *