Spread the love

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय बेहद मुश्किल हालात का सामना कर रहा है। एक ओर जहां जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) की सरकार द्वारा पाकिस्तान से हथियार खरीदकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू समुदाय पर लगातार हमले हो रहे हैं।हाल ही में बांग्लादेश में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग “एके एके हिन्दू धर, धीरज धीरज जबाई कर” जैसे नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो को बांग्लादेश के एक पत्रकार, सलहा उध्दीन स्वेह चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में ये नारे “नारे ते तकदीर अल्लाहु अकबर” के साथ सुनाई देते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वेह चौधरी ने लिखा, “यह आतंकवाद का चेतावनी संकेत है… पहले इस्लामिक और जिहादी समूह इस्कॉन को मारने के नारे लगा रहे थे, अब वे हिंदुओं को मारने का आह्वान कर रहे हैं। यह तब होता है जब जिहादी ताकतें सत्ता में आती हैं।”

वीडियो में सुनाए गए इस नारे ने बांग्लादेश में चल रही धार्मिक हिंसा को और उकसाया है। बांग्लादेश में अब हिंदू समुदाय पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में बांग्लादेश के सूनामगंज जिले के दौराबाजार इलाके में मुस्लिमों द्वारा हिंदू समुदाय पर बर्बर हमला किया गया। करीब 130 हिंदू घरों और दुकानों को तोड़ा गया और 20 से ज्यादा मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसके साथ ही पुलिस और सेना ने भी इस हमले में मुस्लिमों का समर्थन किया।

बांग्लादेश में इस हमले को लेकर स्थानीय हिंदू समुदाय बेहद डरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस और सेना द्वारा हिंदू लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और इस हिंसा को छुपाने की कोशिश की जा रही है। इस स्थिति में बाहर से किसी भी व्यक्ति को इलाके में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है और स्थानीय हिंदू भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।यह घटना बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लिए एक गंभीर संकट का संकेत है और इसने भारत सहित अन्य देशों में भी चिंता बढ़ा दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *