Spread the love

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजधानी में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा तो आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है।कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता शून्य हो गई है। कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे के बीच दिल्ली की हवा भी खराब स्थिति में पहुंच गई है। इसीलिए ग्रेप 3 की पाबंदियां फिर से लागू हो गई हैं।शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर स्मॉग व कोहरा छाने की संभावना है। आंशिक रूप से भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 व 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से दो दिन के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शनिवार रात के समय बारिश का अनुमान जताया है।

इसमें 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री अधिक के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 600 मीटर रही, जबकि पालम एयरपोर्ट पर आठ बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।

आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूसा में 5.1, लोधी रोड में 5.6, पालम में 6.5 व रिज में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *