Spread the love

लखनऊ। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) बुधवार को 100 ग्राम ओवरवेट के चलते पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic 2024) से बाहर कर दी गई। फोगाट के साथ-साथ पूरे देश में दुख का माहौल है।वहीं इसे लेकर सियासत में भी हलचल है। सुबह तक जो नेतागण ओलंपिक में पहुंचने की बधाई दे रहे थे वहीं अब राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने की जांच-पड़ताल की मांग

बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने भी जांच की मांग की है।सपा मुखिया ने कहा कि विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रिएक्शन दिया है। हालांकि सीएम योगी का ये रिएक्शन महिला पहलवान के खिलाफ नहीं बल्कि उनकी हौसला अफजाई में आया है। यूपी सीएम ने विनेश फोगाट को सभी भारत वासियों के लिए गौरव, विजेता और चैंपियन बताया है। इसके साथ ही निराश न होने को भी कहा है और उनका साहस बढ़ाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *