Spread the love

पूरे एक वर्ष के बाद राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर किया था जो अभी भी इसी राशि में हैं। राहु का स्पष्ट गोचर 29 नवंबर को 12:46 एएम पर हुआ था।18 मई 2025 को राहु भी मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। यहां पर वह 5 दिसंबर 2026 तक रहेगा। कुंभ में राहु के जाने से देश दुनिया हलचल और तेज हो जाएगी। कोरोना वायरस की तरह किसी नई महामारी के आने की संभावना है। टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो जाएगी जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। लोग अंतरिक्ष में जाने की योजना बनाएंगे। आओ जानते हैं कि राहु के इस गोचर से कौनसी 4 राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि Aries: आपकी राशि से राहु जब निकलकर मीन में जाएगा तो गुरु चांडाल दोष समाप्त हुआ है। इससे आपके जीवन में चली आ रही परेशानी खत्म होगी और गुरु की कृपा बरसने लगेंगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार फिर से पटरी पर दौड़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। यह समय आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी प्रदान कर सकता है।

 वृषभ राशि Taurus: वर्ष 2025 तक राहु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है क्योंकि आपका आर्थिक संकट अब समाप्त हो जाएगा। पूर्व में यदि कोई निवेश किया होगा तो लाभ होगा। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में ऊंचाई पर जाएंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफे वाले सौदे होंगे। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी चुनौतियों में कमी आएगी। उत्तम आर्थिक लाभ होगा।

मकर राशि Capricorn: आप नौकरीपेशा हो या व्यापारी आपकी आय वृद्धि के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। शनि का बुरा प्रभाव दूर होगा। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।

 कुंभ राशि Aquarius : राहु के गोचर के कारण आप में खाने पीने के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन कमाने की लालसा के चलते कुछ गलत कार्य कर बैठेंगे जो आगे चलकर नुकसान दे सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या और संघर्ष हो सकते हैं। इसके लिए धैर्य का परिचय देने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *