Spread the love

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को झटका लग सकता है. बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के कुछ सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं और वो इस्तीफा दे सकते हैं.

एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के सांसद और विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं.

दरेकर ने कहा, ”महायुति (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन) के विधायक वहां चुने गये हैं जहां महाविकास अघाड़ी (MVA) के सांसद हैं, खासकर जहां शरद पवार के सांसद हैं.”

बीजेपी नेता ने क्या कुछ कहा?

दरेकर ने कहा, ”अगर वे चाहते हैं कि उनका राजनीतिक भविष्य अच्छा हो. विकास हो, विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करना प्राथमिकता का विषय हो, शरद पवार के सांसद अपने राजनीतिक भविष्य के लिए, कार्यकर्ताओं के आग्रह पर ऐसा रुख अपना सकते हैं. केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में देवेंद्र फड़णवीस की मजबूत सरकार है . इसलिए ऐसा निर्णय लिया जा सकता है.”

शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के लोकसभा में आठ सांसद हैं.

संजय राउत का निशाना

बीजेपी के दावों पर शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ”भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ऐसा कोई भी ऑपरेशन कर सकती है. उनके पास पैसा है. उनके पास बहुत बढ़िया सिस्टम है. वे इस तरह से लोगों को आतंकित कर सकते हैं. एकनाथ शिंदे या अजित पवार जैसे लोग पहले भी उनके साथ क्यों गए? वे भी डर के कारण बीजेपी के साथ चले गये.

उन्होंने कहा कि डराना और भागना और फिर वहां पहुंच कर सारे मुकदमे वापस ले लेना. जब्त की गई संपत्ति लौटाए. मुझे भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में किसी भी तरह की नैतिकता नजर नहीं आती.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *