Spread the love

नई दिल्ली. लीग स्टेज में टॉप 2 में रहने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपीएल फाइनल में रविवार को आमने सामने हैं. केकेआर ने टेबल टॉप करते हुए क्वालीफायर 1 में हैदराबाद को मात देकर फाइनल में एंट्री ली वहीं एसआरच को फाइनल का टिकट कटाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ा. हैदराबाद ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर केकेआर से खिताबी भिड़ंत तय की. केकेआर ने फाइनल से एक दिन पहले इंडोर प्रैक्टिस की क्योंकि बारिश की वजह से उनका पूरा प्रैक्टिस सेशन धुल गया. बारिश आने के बाद केकेआर के खिलाड़ी फुटबॉल खेलते नजर आए. ग्राउंड स्टाफ ने जल्दी से पिच को कवर कर दिया.

मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक केकेआर बनाम हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेले जाने वाले आईपीएल फाइनल मैच के दिन शाम के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे. बारिश के 3 प्रतिशत चांस है. मतलब ना के बराबर. शाम के समय तापमान 32 और 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. शनिवार को जिस तरह से बारिश आई और केकेआर के प्रैक्टिस सेशनल में व्यवधान पड़ा यदि रविवार को भी ऐसा होता है तो फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है. फाइनल के लिए रिजर्व डे भी खा गया है. बारिश की वजह से यदि फाइनल रविवार को नहीं हो पाता है तो फिर यह सोमवार को खेला जाएगा.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *