Spread the love

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पार्थिव शरीर निगम बोध घाट के लिए रवाना हो गया है। इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनमोहन सिंह की पत्नी जब उन्हें अंतिम बार प्रणाम करने आईं तो सबकी नजरे ठहर गई थी। गुरशरण के चेहरे की ख़ामोशी उनका दर्द बता रहा था। सहारा देने के लिए बेटी साथ में खड़ी रहीं।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी अंतिम बार उनके दर्शन किए। 11:35 पर पूर्व पीएम की अंत्येष्टि की जाएगी। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई बड़े दिग्गज मौजूद रहेंगे। गृह मंत्रालय की तरफ से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें भाग लेने वालों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, तीनों सेना के प्रमुख समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

लंबे समय से थे बीमार

बता दें कि मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को अपने घर पर बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें रात 8 बजे के करीब दिल्ली AIIMS लाया गया। रात 9:51 में उन्होंने आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वो भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। मनमोहन सिंह का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित गाह गांव में हुआ था। हालांकि पाकिस्तान में जन्म के बावजूद डॉ. सिंह बतौर पीएम कभी भी वहाँ नहीं गए।

कौन थी वो लड़की जिसके लिए सब कुछ भूल बैठे थे मनमोहन, फिर क्यों हमेशा के लिए छोड़ दिया उसका साथ

कांग्रेस के कितने पाप! मनमोहन सिंह के निधन पर शर्मिष्ठा ने खोली पोल, प्रणब मुखर्जी के साथ हुआ था ऐसा सलूक

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *