Dr.Sachin Shree (Gold Medal Awardee)
(ज्योतिष, कुण्डली, बास्तु,विशेषज्ञ)
आज का दिन सोमवार है जो भगवान शिव की पूजा को समर्पित होता है। इस खास मौके पर आज पंजाबी समुदाय द्वारा लोहड़ी का पर्व भी मनाया जा रहा है। सोमवार का दिन कैसा रहेगा अच्छा या बुरा इसे लेकर ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख किया जाता है।
12 राशियों और 9 नक्षत्रों का उल्लेख ज्योतिष शास्त्र में किया गया है चलिए जानते है आज का राशिफल…
मेष-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, नई सफलता के आसार बनेंगे, प्रतियोगिता में परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे, जिससे आपको हर्ष होगा।
वृषभ-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। धार्मिक व पारंपरिक कार्यो की ओर मन केन्द्रित होगा, रोजगार में क्षमता का लाभ होगा, रोगी की चिन्ता दूर होगी, अचानक लाभ होगा।
मिथुन-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। किसी नये संबंध के प्रति मन में झुकाव होगा, संयम रखकर निर्णय लें, जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग लाभकारी रहेगा। राजकीय कार्यो में यश, मान सम्मान मिलेगा।
कर्क-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में व्यस्ततायें बढ़ेगी, अभिभावकों से मतभेद संभाव्य है, खरीदी पर खर्च होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे, किया गया प्रयास सफल होगा।
सिंह-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। व्यवसायिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्टा करें, अतः व्यवहारिक बनें, मनोवांछित सफलता मिलेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।
कन्या-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यो में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा, मधुर वाणी से लाभ होगा, मित्रता उपयोगी रहेगी, आशा से अधिक श्रम करना
होगा।
तुला-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। वहीं पर आज भूमि भवन के कार्यो में व्यय अधिक होगा, सफलता मिलेगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लाभ अच्छा होगा।
वृश्चिक-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। यानि आज निकट संबंधों की अनदेखी न करें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, मन में प्रसन्नता रहेगी, मांगलिक कार्य पर विचार होगा, आर्थिक प्रवास होगा।
धनु-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। यानि आज किसी नई कार्ययोजना की ओर केन्द्रित होंगे, नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में यश मिलेगा।
मकर-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। बुजुर्ग व्यक्ति की चिन्ता रहेगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि,मनोरंजक स्थल की सैर होगी, सुखमय समाचार मिलेगा, अनावश्यक विवादों को टालें।
कुम्भ-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। लेखन, सृजन तथा रचनात्मक कार्यो में गति आयेगी, साहसिक पराक्रम बढेंगा, विकास के कार्यो में सफलता, लाभ रहेगा।
मीन-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, निराशावादी विचारों का त्याग करें, मित्र बंधुओं के सहयोग से पेंडिंग कार्य बनेंगे, व्यर्थ के विवादों से बचें।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान चतुर और भाग्यवान होगा, दृढ निश्चयी निडर होता है, शिक्षा में अग्रणी होगा, गुरूजनों, माता पिता के प्रति श्रद्धा रखेगा।
व्यापार भविष्य:
पौष शुक्ल पूर्णिमा को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी और पीले रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, हल्दी, गुड, खांड, सोना,चांदी, तेल में, तेजी होकर मंदी के झटके लगेंगे। वायदा विचार आज 2 बजकर 9 मिनिट से 15 मिनिट के अंदर रूख पर व्यापार लाभप्रद रहेगा। भाग्यांक 2595 है।
Dr.Sachin Shree (Gold Medal Awardee)
(ज्योतिष, कुण्डली, बास्तु,विशेषज्ञ)
