Spread the love

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने वाले मामले में पुलिस ने 12वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि छात्र ने परीक्षा से बचने के लिए दिल्ली के कई स्कूलों में धमकी भरे ईमेल भेजे थे।

23 स्कूलों को एक साथ किया था ईमेल

जानकारी के अनुसार, नाबालिग 6 बार मेल कर चुका है। एक बार तो उसने 23 स्कूलों को एक साथ ईमेल किया था, ताकि किसी को शक न हो। वह अपने स्कूल के अलावा और भी कई स्कूलों में मेल भेजा करता था। बता दें कि हाल ही में दिल्ली के कई स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल मिले थे। लगातार मिल रही ऐसी धमकी से पुलिस काफी परेशान थी। धमकी मिलने के बाद कई बार स्कूल को खाली करवाया गया और तलाशी ली गई लेकिन पुलिस को हर बार नाकामयाबी हाथ लगी।

पुलिस ने 12वीं के छात्र को किया गिरफ्तार

दिसंबर में दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल में कहा गया कि स्कूलों के कैंपस में बम प्लांट कर दिए गए हैं। अगर ये फट गए तो बहुत बड़ा नुकसान होगा। दिल्ली पुलिस आईपी एड्रेस और मेल भेजने वाले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने बताया कि ये छात्र एग्जाम को लेकर काफी परेशान था और वो चाहता था कि उसके स्कूल में छुट्टी हो और उसे एग्जाम ना देना पड़े।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *