Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गाजा (Israel Hamas War) में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने विश्व के सभी सरकारों से आग्रह किया कि गाजा में लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करें।उन्होंने कहा कि गाजा में हर रोज निर्दोष बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, डॉक्टर, पत्रकारों की मौत हो रही है। यह इजरायल समेत दुनियाभर के नागरिकों की जिम्मेदारी है कि गाजा में हो रही सैन्य कार्रवाई की निंदा करें। प्रियंका गांधी ने पश्चिमी देशों पर साधा निशाना प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को आड़े हाथों लिया। बता दें कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सदनों को संबोधित किया था। संबोधन के बाद दोनों सदनों के सांसदों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई थी। वहीं, कुछ नेताओं ने इजरायली प्रधानमंत्री के भाषण को ऐतिहासिक बताया था। प्रियंका गांधी ने अमेरिकी नेताओं के इस रवैये पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने अमेरिकी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मानवता और सभ्यता पर विश्वास करते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि इजरायल द्वारा गाजा में की जा रही बर्बरता को पश्चिमी देशों के जरिए समर्थन मिलते देखना शर्म की बात हैयुद्ध में अंतरराष्ट्रीय मर्यादा के सभी नियम टूट गए: प्रियंका गांध बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी ने इजरायल हमास पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस साल फरवरी महीने में उन्होंने कहा था कि इस युद्ध में मानवता और अंतरराष्ट्रीय मर्यादा के सभी नियम टूट गए हैं और दुनिया ने आंखों पर पट्टी बांध रखा है। युद्ध को लेकर दो हिस्सों में बंटी दुनिया इजरायल हमास को लेकर दुनिया दो हिस्सों में बंटी है। एक तरफ जहां ज्यादातर पश्चिमी देश इजरायल के साथ खड़े हैं वहीं, मध्य एशिया में ईरान जैसे देश फलस्तीन का साथ दे रहे हैं। इस युद्ध में सबसे बड़ी कीमत गाजा के लोगों को चुकानी पड़ रही है। इजरायल लगातार गाजा के अलग-अलग इलाकों पर सैन्य कार्रवाई कर रहा है। इस सैन्य कार्रवाई में कई निर्दोष लोगों की भी जानें जा रही हैमारे जाने वालों में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग भी शामिल हैं। हर दिन गाजा से छोटे बच्चों की मौत की तस्वीरें सामने आती है, जिसे देखकर दुनिया स्तब्ध हो जाती है, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का साफ तौर पर कहना है कि जब तक हमास का खात्मा नहीं हो जाता तब तक युद्ध जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *