Spread the love

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में तीसरा टेस्ट मैच खेला गया। मुकाबले के आखिरी दिन बारिश की वजह से खेल रोका गया। टीम इंडिया के सामने 275 रनों का लक्ष्य था, काफी देर तक मौसम साफ नहीं हुआ तो मैच को ड्रॉ कराने का फैसला लिया गया।

लेकिन इस मैच के दौरान ही भारतीय ड्रेसिंग रूम से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद एक दिग्गज खिलाड़ी की संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि यह दिग्गज खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दिग्गज स्पिनर आर अश्विन हैं। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है।अश्विन विराट कोहली से साथ ड्रेसिंग रूम में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।अश्विन भावुक दिखे हैं और इस दौरान विराट कोहली उन्हें गले भी लगाते हैं।अश्विन की इन तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है कि यह महान खिलाड़ी इस सीरीज में ही संन्यास का ऐलान कर सकता है। बता दें कि अश्विन गाबा टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन इससे पहले एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच के तहत वह खेले थे।गाबा टेस्ट मैच के बाद अश्विन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान कर सकते हैं।अश्विन सीमित ओवर क्रिकेट से काफी वक्त से बाहर हैं। वह फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में ही सक्रीय हैं।उन्होने भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 3403 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 547 विकेट दर्ज हैं। वनडे में 156 और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में 72 विकेट दर्ज हैं।अश्विन संन्यास लेते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *