Spread the love

दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्युन ने खुदकुशी करने की कोशिश की है. हाल ही में दक्षिण कोरिया में लगे मार्शल लॉ के असफल प्रयास में उनकी भूमिका के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

कोरिया सुधार सेवा के आयुक्त जनरल शिन योंग हे ने कहा कि किम ने सियोल की जेल में खुद को मारने की कोशिश की है, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रही, उन्होंने ये भी बताया कि पूर्व मंत्री की हालत अब स्थिर है.

पिछले हफ्ते राष्ट्रपति यूं सुक येओल की ओर से दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू किया गया था. जिसके कुछ ही घंटो बाद सांसदों ने संसद में वोटिंग कर इसको हटा दिया. इसके खिलाफ हिरासत में लिए जाने कि वाले किम पहले शख्स थे. उन पर आरोप है कि उन्होंने ऐसा कर पूर्वी एशियाई देश को राजनीतिक संकट में डाला है. किम ने कथित तौर पर राष्ट्रपति को मार्शल लॉ घोषित करने की सलाह दी थी और इसके तुरंत बाद रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था.

अलोचनाओं से थे परेशान!

पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्युन की खुद को मारने की कोशिश को कुछ लोग तनाव कारण मान रहे हैं. क्योंकि पूरे देश में मार्षल लॉ लगाने की आलोचना की जा रही है और इससे जुड़े नेताओं को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. किम को सियोल की एक अदालत की ओर से विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोपों पर वारंट जारी कर गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे.

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ?

मार्शल लॉ एक तरीका का अस्थाई आपातकाल होता है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने इसको लगाते हुए तर्क दिया कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ ये जरूरी था. हालांकि, इस घोषणा के कुछ ही घंटों के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए और नेशनल असेंबली के 190 सदस्यों ने इसके खिलाफ वोट किया. देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए. संसद के सामने भी इस कानून के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ और इसको वापस लेना पड़ा.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *