डॉ. सचिन श्री (www.AapkiTv.in )
@AapkiTv.in Desk
रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 16 छात्र, 2 शिक्षक और 1 पायलट शामिल हैं। एक अन्य मृतक से जुड़ी जानकारियां अभी नहीं मिली है। वहीं हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। 60 से ज्यादा घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया है।
बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। AP की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 16 छात्र, 2 शिक्षक और 1 पायलट शामिल हैं। एक अन्य मृतक से जुड़ी जानकारियां अभी नहीं मिली है। वहीं हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। 60 से ज्यादा घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया है। मामूली रूप से घायल कई लोगों का उत्तरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
अंतरिम सरकार ने 22 जुलाई को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है, जिस दिन बांग्लादेश और उसके विदेश स्थित दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने दुर्घटना में लोगों के हताहत होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
उन्होंने एक बयान में कहा,‘‘माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में बांग्लादेश वायु सेना के एक विमान की हृदयविदारक दुर्घटना में लोगों के हताहत होने से मैं बहुत दुखी हूं।’’
ग्यारहवीं कक्षा के छात्र फहीम हुसैन ने बताया कि विमान उनकी आंखों के ठीक सामने, उनसे सिर्फ 10 फीट आगे, दुर्घटनाग्रस्त हुआ। फहीम ने ‘द डेली स्टार’ को बताया, ‘‘यह दोपहर लगभग सवा एक बजे एक दो मंज़िला इमारत के भूतल पर गिरा, जहां प्राथमिक स्तर की कक्षाएं चल रही थीं।
