नई दिल्ली। PM Modi BJP CM meet प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की।इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi chairs a meeting of BJP CMs and Deputy CMs at BJP headquarters in Delhi
Union Minister and BJP chief JP Nadda, Union HM Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh also present. pic.twitter.com/FDsAXAdJ0i
— ANI (@ANI) July 28, 2024
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा द्वारा बुलाई गई प्रमुख पदाधिकारियों की यह सबसे बड़ी बैठक थी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा हुई।
राज्यों ने योजनाओं और क्रियान्वयन तथा समीक्षा की योजनाओं पर प्रस्तुतियां दीं।
ये मुख्यमंत्री हुए शामिल
इस बैठक में कई मुख्यमंत्री शामिल हुए। जिनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन कुमार यादव मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नाम शामिल हैं।
पीएम मोदी ने दिया खास मंत्र
सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान पीएम मोदी ने लोगों की सेवा और राज्यों को सर्वांगीण विकास की ओर कैसे ले जाया जाए, इस बारे में बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।
बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर भी चर्चा हुई। बैठक में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ और ‘हर घर नल से जल’ जैसी अन्य योजनाओं पर भी चर्चा हुईडिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi chairs a meeting of BJP CMs and Deputy CMs at BJP headquarters in Delhi
Union Minister and BJP chief JP Nadda, Union HM Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh also present. pic.twitter.com/FDsAXAdJ0i
— ANI (@ANI) July 28, 2024
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई पैटन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित अन्य नेता भी बैठक में शामिल हुए।
