Spread the love

विदेशी पर्यटन में उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। खासकर धार्मिक शहरों में घरेलू पर्यटन तेजी से बढ़ा है तो ऐतिहासिक नगरों में विदेशी सैलानी खूब आए। पिछले वर्ष और इस वर्ष के छह महीने के आंकड़ें चौंकाने वाले हैं।जनवरी से जून 2023 में देश के विभिन्न शहरों से 19.53 करोड़ लोग यूपी आए तो समान अवधि में इस वर्ष यह संख्या 32.28 करोड़ को पार कर गई। इसी तरह 2023 में जनवरी से जून के बीच विदेशी सैलानियों की संख्या 6.70 लाख थी तो इस वर्ष 10.36 लाख पहुंच गई। घरेलू पर्यटन 60 फीसदी तो विदेशी 40 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा है।

यूपी में छह माह में बढ़े 60 फीसदी घरेलू पर्यटक, विदेशी पर्यटकों की संख्या 40 फीसदी बढ़ी

2023 जनवरी से जून 2024 में इस अवधि में

घरेलू पर्यटक 19.53 करोड़ 32.28 करोड़

विदेशी सैलानी 6.70 लाख 10.36 लाख

टूर एंड ट्रैवेल्स एजेंटों के मुताबिक रोड, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने का भी असर है। धार्मिक शहरों के लिए वंदेभारत जैसी ट्रेनें चलने के कारण भी लोग कम समय में यात्रा प्लान तैयार करने लगे। पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या 32.18 करोड़ थी। दो वर्ष के भीतर 2024 के शुरुआती 6 महीने में ही यह 32.98 करोड़ पहुंच गई। जबकि दो वर्ष पहले इसे कम पर्यटक सालभर में आए थे। अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी तेजी के साथ सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

अयोध्या ने सबको पीछे छोड़ा

श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के चलते अयोध्या जाने वालों ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। प्रदेश के सभी शहरों में इतने पर्यटक नहीं पहुंचे जितने अयोध्या पहुंचे। आंकड़ों के मुताबिक शुरुआत के छह महीने में अयोध्या पहुंचने वालों की संख्या 10.99 करोड़ पहुंच गई। इसमें 2851 विदेशी शामिल नहीं हैं। केवल जनवरी में ही 6.98 करोड़ लोगों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। यह अब तक का रिकार्ड है कि एक महीने में करीब सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक ही शहर का दौरा किया। दूसरे नंबर पर वाराणसी है। यहां छह महीने में 4.59 करोड़ लोग पहुंचे। इनमें 1.33 लाख विदेशी टूरिस्ट शामिल नहीं हैं।

विदेशी पर्यटन में आगरा ऑल टाइम अव्वल

ऐतिहासिक नगरी आगरा विदेशी पर्यटन के मामले हमेशा की तरह सबसे आगे है। अयोध्या में जनवरी से जून 2024 में जहां सिर्फ 2851 विदेशी आए वहीं आगरा में यह संख्या 7.03 लाख रही। दूसरे नंबर पर 1.33 लाख पर्यटकों के साथ काशी और 49619 पर्यटकों के साथ मथुरा तीसरे नंबर पर है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, जयवीर सिंह ने कहा कि घरेलू पर्यटन को और विकसित किया जाएगा। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यहां के आध्यात्मिक स्थल, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का दुनियाभर में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विभिन्न देशों के टूर आपरेटरों व पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमियों यूपी के बारे में बताया जा रहा है। एडवेंचर, रुरल टूरिज्म, वाटर स्पोर्ट आ​दि पर जोर दिया जा रहा है। विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

जनवरी से जून 2024 के बीच चुनिंदा शहरों में देशी विदेशी पर्यटक

शहर घरेलू (करोड़) विदेशी

अयोध्या 10.99 करोड़ 2851

वाराणसी 4.59 करोड़ 1.33 लाख

प्रयागराज 4.53 करोड़ 3668

मथुरा 3.07 करोड़ 49619

आगरा 69.84 लाख 7.03 लाख

प्रदेश में पांच वर्ष के दौरान आए पर्यटक

वर्ष घरेलू (करोड़) विदेशी (लाख) कुल (करोड़)

2020 8.61 8.90 8.70

2021 10.97 44737 10.97

2022 32.11 6.5 32.18

2023 47.85 16.01 48.01

2024(जून तक) 32.28 10.36 32.98

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *