Spread the love

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राकेश टिकैत आगे भाग रहे हैं तो वहीं उनके पीछे पीछे पुलिस दौड़ लगा रही है।

हालांकि बाद में पुलिस ने राकेश टिकैत को पकड़ लिया।

क्या है मामला?

भारतीय किसान यूनियन के नेता बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा में किसानों से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें परतापुर टोल प्लाजा पर रोक लिया। तभी किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता हुआ देखकर पुलिस ने टिकैत को हिरासत में ले लिया लेकिन वो चकमा देकर वहां से फरार हो गए।

आर पार की लड़ाई

भाग रहे राकेश टिकैत के पीछे पुलिस को भी दौड़ लगानी पड़ी, तब जाकर वो पकड़ में आये। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं हिरासत मैके जाने पर टिकैत ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फिर हम टप्पल से लखनऊ तक ट्रैक्टर यात्रा करेंगे। अब लड़ाई आर पार की होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *