Spread the love

पुलिस ने विकासपुरी में बाइक पर लड़की के साथ स्टंट करने वाले युवक को पकड़ लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को सीसीटीवी कैमरे की मदद से 24 घंटे में खोज लिया. दरअसल, लड़की के साथ बाइक पर स्टंट करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और स्टंट करने वाले युवक की खोज शुरू कर दी.ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बाइक का चालान कर दिया. विकासपुरी से वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर लड़की के साथ स्टंट कर रहा है. युवक की बाइक की टंकी पर लड़की बैठी हुई है और आरोपी युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना है. वहीं बाइक के पीछे चल रहे एक कार सवार ने वीडियो बना लिया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई

पुलिसnवायरल वीडियो विकासपुरी का बताया जा रहा. बाइक पर स्टंट कर रहे युवक की गाड़ी का नंबर साफ नहीं दिख रहा था. जिसके बाद पुलिस ने वीडियो बनाने वाले शख्स की तलाश की. कार सवार शख्स से पूछताछ पर पता चला की घटना 15 सितंबर की है. वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स ने पूछताछ में बताया कि आरोपी युवक की गाड़ी का नंबर उसके पास नहीं है.पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज बाइक पर स्टंट करने वाले युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने विकासपुरी से लेकर पीरागढ़ी तक के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. इसके बाद आरोपी की गाड़ी का चालान काट दिया गया. हालांकि पुलिस के मुताबिक इस तरह की हरकत करने वालों को 11 हजार रुपए का जुर्मान और एक से छह माह के लिए जेल हो सकती है. ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान वायरल वीडियो को देखने के बाद विशेष आयुक्त अजय चौधरी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. वहीं अतिरिक्त आयुक्त दिनेश कुमार ने कहा कि पीछे से कार की लाइट पड़ने की वजह से बाइक का नंबर साफ नहीं दिख रहा था. सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वहीं गाड़ी का भी चालान किया गया है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *