Spread the love

पंजाब के अमृतसर में मंगलवार तड़के हुए धमाके ने शहर में दशहत पैदा कर दी. यह धमाका इतना तेज था कि घर पर दीवार पर लगी घड़ी और तस्‍वीरें तक गिर गई. इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास आज तड़के तेज धमाके की आवाज सुनी दी.

बताया जा रहा है कि करीब 3 बजे धमाके की आवाज इलाके के लोगों ने सुनी. आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. गैंगस्‍टर्स लगातार थानों के पास विस्‍फोट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

थाना इस्लामाबाद के पुलिस अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि हमने भी आवाज सुनी, लेकिन थाने में कोई विस्फोट नहीं हुआ. यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट कैसे हुआ. इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट करीब तीन बजे हुआ. यह धमाका इतना तेज था कि घर के अंदर दीवार पर लगी तस्वीर भी गिर गई. अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद पहुंचे. उन्होंने कहा हम थाने के अंदर हैं. थाने के अंदर कोई ब्लास्ट नहीं हुआ है लेकिन हम जांच कर रहे हैं. धमाके की आवाज जरूर आज सुबह सुनी गई है.

हताशा में किया ब्‍लास्‍ट!
पुलिस चीफ ने आगे कहा कि हमने हाल ही में 10 लोगों को गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार करके एक मॉड्यूल को पकड़ा था. वो इस प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में शामिल था. ऐसा लग रहा है की डेपरेशन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए ये लोग इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. हम जल्दी बाकी बचे लोगों को भी गिरफ्तार कर लेंगे.

थानों के पास विस्‍फोट की छठी वारदात
बताया जा रहा है कि पुलिस स्‍टेशन के पास धमाके का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पंजाब में पुलिस स्टेशनों के पास ऐसे ही धमाके किए जा चुके हैं. थानों के पास धमाके की ये छठी घटना है. आखिरी बार 4 दिसंबर को अमृतसर के ही मजीठा थाने के पास धमाका हुआ था. इससे पहले अजनाला थाने के बाहर भी ऐसे ही एक आईईडी विस्‍फोट किया गया था. रिपोट्स की मानें तो अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के गुरबक्श नगर पुलिस चौकी के अंदर भी ऐसा ही धमाका हो चुका है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *