नई दिल्ली। हरियाणा टीजीटी भर्ती (Advt. No. 2/2023) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ ही एचएसएससी की ओर से कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी पीडीएफ तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
एचएसएससी टीजीटी भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Final Result बटन पर क्लिक करें।
अब अगले पेज पर आप रिजल्ट से सम्बंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अब अभ्यर्थी इसमें अपना कैटेगरी के अनुसार अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।इस भर्ती के माध्यम से कुल 7471 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 29 से 30 अप्रैल एवं और 13 और 14 मई 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से 20 मार्च 2023 के बीच पूरी की गई थी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
