Spread the love

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था. खबर है कि वे बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के नए हेड के रूप में वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) की जगह ले सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का कॉन्ट्रैक्ट सितंबर में समाप्त हो रहा है. वह इसे आगे भी नहीं बढ़ाना चाहते हैं.

स्पोर्ट्स तक ने सूत्र के हवाले से बताया कि इस बात की बहुत संभावना है कि आप राठौर को एनसीए का प्रमुख बनते हुए देखें. फिलहाल, वीवीएस लक्ष्मण के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अभी कन्फर्म जानकारी नहीं है. लेकिन इसकी उम्मीद है कि वह सितंबर में एनसीए छोड़ देंगे. हालांकि, इस संबंध में कोई भी घोषणा बीसीसीआई सचिव जय शाह के श्रीलंका से लौटने के बाद की जाएगी. राठौर को एनसीए का कार्यभार संभालने के लिए कहा जा सकता है. आईसीसी बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव (जय शाह) वीवीएस से बात करेंगे.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *