Spread the love

दिल्ली में भीषण ठंड का दौर जारी है। साल के आखिरी कुछ दिन बाकी हैं। अब मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में दो दिन तेज बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने की संभावना बन रही है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने रविवार को घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। आइए जानते हैं पूरे हफ्ते दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा…

2 दिन बारिश और तेज हवाएं

दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आगामी शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ ही बारिश होने की संभावना बन रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और शुक्रवार आते-आते पूरी तरह बदल जाएगा। इस दौरान शुक्रवार और शनिवार को तूफानी हवाओं का दौर जारी रहेगा। इन हवाओं के साथ ही तेज बरिश का दौर अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

दो दिन बारिश और तेज हवाओं के बाद दिल्ली के लोगों की मुसीबतें खत्म नहीं हो जाएंगी। रविवार को मौसम एक बार फिर करवट लेगा। तेज हवा और बारिश बंद होने के साथ ही घने कोहरे का प्रकोप छाएगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की बारिश वाली मुसीबत के बाद घने कोहरे से लोगों को परेशानी हो सकती है। इस दौरान हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान काफी देरी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को घने कोहरे का प्रकोप काफी ज्यादा रहेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

गुरुवार की सुबह दिल्ली का सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 32 ने वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की। आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *