Spread the love

दिल्ली चुनाव को लेकर अभी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन उसके पहले ही प्रधानमंत्री मोदी पूरी तैयारी में नजर आ रहे हैं। कल यानी शुक्रवार को पीएम मोदी दिल्ली चुनाव को लेकर बिगुल फुकेंगे। इससे पहले पीएम मोदी जनता को दिल्ली मेट्रो और एक्सप्रेसवे समेत कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

करेंगे। रोहिणी के जापानी पार्क में आयोजित पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी की दूसरी रैली पांच जनवरी को पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में प्रस्तावित है।

फेज मेट्रो का शिलान्यास करेंगे मोदी

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत रिठाला-नरेला लाइन का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम दिल्ली की जनता को जाम से निजात दिलाने तथा प्रदूषण मुक्त करने वाले अन्य चार परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी पूरी तैयारी में है और भारी भीड़ जुटाने के लिए लगी है।

सावरकर कॉलेज की रख सकते हैं आधारशिला

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी कल पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय परिसरों के दो नए परिसरों समेत वीर सावरकर और सुषमा स्वराज के नाम से कॉलेज की आधारशिला भी रख सकते हैं। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के सूत्रों द्वारा दी जा रही है। इसको लेकर डीयू की कार्यकारी परिषद ने 2021 में ही मंजूरी दे दी थी। सावरकर के नाम पर बनने वाले कॉलेज को लेकर 140 करोड़ की अनुमानित लागत रखा गया है।

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर मंडल अध्यक्षों समेत भाजपा सांसदों को भी जिम्मेदारी दी गई है। मंडल अध्यक्षों को जहां कम से कम दो-दो बसें भरकर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सांसद कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चंदोलिया और रावमीर सिंह बिधूड़ी को रैली का प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी तक एक भी टिकट का ऐलान नहीं किया है हालांकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी के पहले सप्ताह में कुछ उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *