नोएडा। चलती कार से सनरूफ खोल कर हथियार लहराने का वीडियो फिर प्रसारित हुआ। वीडियो नोएडा के फेज वन कोतवाली क्षेत्र में दलित प्रेरणा स्थल के पास का बताया गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर वाहन और आरोपी का पता लगाया।पुलिस पिस्टल लहराने वाले और कार चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
नोएडा में चलती कार से सनरूफ खोल कर हथियार लहराने का वीडियो फिर वायरल#Noida #Video https://t.co/Q6oZxxALmO pic.twitter.com/JGgrE3Ne4x
— Gautam Geetarjun (गीतार्जुन) (@GautamGeetarjun) August 7, 2024
पुलिस ने पूरे मामले में क्या कहा
इस मामले में नोएडा पुलिस ने जारी किए बयान में बताया कि मंगलवार को थाना फेस वन क्षेत्र के प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर टीम ने अंश और उसके साथी रितिक को गिरफ्तार किया है। दोनों सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 के रहने वाले हैं।कार का किया चालान पूछताछ पता चला कि वीडियो में दिख रही पिस्टल टॉय पिस्टल थी। पुलिस ने वीडियो में दिख रही टॉय पिस्टल को बरामद का लिया गया है। पूछताछ में बताया कि वह शौक में कार की छत से निकलकर शौक में टॉय पिस्टल लहरा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने मामले में वाहन का 30 हजार रुपये का चालान किया है।22 सेकंड के वीडियो में युवक पिस्टल लहराता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में डर का माहौल दिखा। लोगों ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। जब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो कुछ और ही सच सामने आया।
