Spread the love

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 59 रन से हरा दिया। भारत की हार से फैंस की उम्मीदें टूट गईं, वहीं बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। ये मुकाबला रविवार को खेला गया था।

वहीं इस दौरान स्टेडियम में अल्लाह हू अकबर के नारे लगने लगे।

दुबई में दर्शकों की भीड़ बांग्लादेश के पक्ष में दिखी और बड़ी संख्या में फैंस डिफेंडिंग चैंपियन के समर्थन में जुटे थे। खेल के दौरान दुबई स्टेडियम के अंदर अल्लाह हू अकबर के नारे गूंजते रहे। भारत के खिलाफ मैच के आखिरी मिनटों में जब बांग्लादेश जीत के बिलकुल करीब था, तब कप्तान अजीजुल हकीम तमीम को भीड़ को जोर-जोर से अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने के लिए प्रेरित करते देखा गया।

श्रीलंका के पूर्व ऑफ-ब्रेक गेंदबाद रोशन अबेसिंघे ने कहा कि, क्या वह भीड़ को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं? बहुत बढ़िया दूसरे ओऱ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने कहा कि, सभी शोमैन हैं। वे जानते हैं कि दर्शक दीर्घा में खुद को कैसे दिखाना है।

वहीं मैच की बात करें तो, फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने 49.1 ओवर्स में 198 रन का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में भारतीय टीम 139 रन पर ही सिमट गई। बांग्लादेश की तरफ से रिजान हुसैन ने 47 गेंदों में पर 65 रन बनाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *