Spread the love

कुशीनगर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मैनेजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर झांसी से कानपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के सहायक लोको पायलट की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया।कुशीनगर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मैनेजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर झांसी से कानपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के सहायक लोको पायलट की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में सहायक लोको पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर लोको पायलटों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में भीमसेन जीआरपी ने पेंट्रीकार मैनेजर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मध्यप्रदेश के जिला दतिया बड़ौनी निवासी सुनील कुमार वंशकार रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद तैनात है। सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने मित्र मनीष कुमार के साथ कुशीनगर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22538 से झांसी से कानपुर की ओर जा रहा था। तभी भीमसेन स्टेशन के पास पेंट्री कार के मैनेजर और उसके साथियों से उसका विवाद हो गया। सुनील ने आरोप लगाया कि मैनेजर और उसके साथियों ने उसकी लात घुसों से मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

इस मामले में पुलिस ने पेंटीकार मैनेजर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, सहायक लोको पायलट के साथ की गई मारपीट को लेकर लोको पायलटों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोको पायलटों ने पेंटीकार मैनेजर को गिरफ्तार करने की मांग की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *