Spread the love

दिल्ली विश्वविद्यालय अपने अधिकारियों के लिए चार सप्ताह का कौशल वृद्धि कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसमें कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सहायक रजिस्ट्रार, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य समूह ए अधिकारियों के लिए आयोजित किया होगा।

कार्यक्रम दोनों तरीकों से (ऑफलाइन और ऑनलाइन) उपलब्ध होगा।

चार सप्ताह का कौशल वृद्धि कार्यक्रम में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2025 तय की गई है। अधिकारियों को गूगल फॉर्म के जरिए अपनी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। पंजीकरण के लिए नामांकित संगठन का पत्र और पंजीकरण शुल्क का भुगतान प्रमाण आवश्यक है।

13 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकारियों के लिए कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 जनवरी, 2025 से शुरू होगा और 7 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगा। आउटस्टेशन प्रतिभागियों के लिए विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में भुगतान पर आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

पंजीकरण विवरण

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए, विश्वविद्यालय/कॉलेजों के नामांकनों से ₹8000 शुल्क लिया जाएगा, जबकि अन्य विश्वविद्यालयों/कॉलेजों से नामांकन पर ₹10000 शुल्क लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय के खाते में नीचे दिए गए विवरण के अनुसार किया जाएगा:
रजिस्ट्रार, दिल्ली विश्वविद्यालय सामान्य निधि
खाता संख्या 10851298934
IFSC कोड: SBIN0001067

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *