Spread the love

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से एक्यूआई 400 के ऊपर चल रहा है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं, गले में खराश और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामने करना पड़ रहा है।

आज सुबह कई इलाकों में बल्की बारिश हुई

उधर, मंगलवार को भी सुबह के समय एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे पहले सोमवार को भी कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी।

बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन

बता दें कि बूंदाबांदी होने से में ठंड बढ़ गई है। वहीं, दिल्ली में सुबह के समय लोग ठिठुरते हुए नजर आए। एक्यूआईओआरजी (aqi.org) के अनुसार, आईटीआई शारदा दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई 441 दर्ज किया गया, जबकि मुंडका का AQI 385 दर्ज किया गया है। आइए अब आपको बताते हैं आज यानी मंगलवार को सुबह के समय दिल्ली-NCR के इलाकों में कहां कितना AQI रहा है।

देखें आज सुबह कहां कितना रहा AQI

स्थान AQI
ITI शारदा दिल्ली 441
बवाना दिल्ली 385
मुंडका दिल्ली 356
अलीपुर दिल्ली 341
आर. के. पुरम दिल्ली 320
पंजाबी बाग दिल्ली 378
ओखला दिल्ली 359
गुरुग्राम सेक्टर-51 371
गाजियाबाद 177
नोएडा सेक्टर-62 207

बादलों में “छिपी धूप”, ठिठुरे लोग

गाजियाबाद में बूंदाबांदी के बाद सोमवार को सर्दी बढ़ गई। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना है।

आगामी शुक्रवार को वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी शुक्रवार को वर्षा का अनुमान है। सोमवार सुबह छह बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। जब लोग सोकर उठे तो आकाश में बादल छाए हुए थे। लोगों को लगा कि दोपहर में धूप निकल आएगी, लेकिन देर शाम तक धूप नहीं निकली। इस दौरान दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। सर्दी से लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। बसों में यात्रियों की संख्या कम रही।

पार्क में भी कम संख्या में टहलने निकले लोग

बता दें कि सोमवार को सर्दी से लोग पार्क में भी कम संख्या में टहलने निकले। सोमवार को 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से औसतन हवा चली। मंगलवार को भी सर्दी कम होने के आसार नहीं हैं।

बुधवार और बृहस्पतिवार को निकलेगी धूप

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम 10 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार और बृहस्पतिवार को धूप निकलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *