Spread the love

आज सुबह बिजली विभाग की एक टीम संभल सांसद के घर पहुंची. इस दौरान उनके घर के सामने पुलिस बल भी तैनात किया गया था. बिजली विभाग का मानना ​​है कि सांसद के घर में एसी से लेकर पंखा तक सब कुछ होने के बावजूद बिजली का बिल जीरो कैसे आ रहा है.

इस घटना के बाद सांसद के पिता ने प्रशासन और सरकार को धमकी दी है.

बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. उनके खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट एक्ट की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. सांसद जिया के पिता ने धमकी देते हुए कहा, “जब हमारी सरकार आएगी तो देखेंगे.”

एंटी पावर थेफ्ट एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज

बिजली विभाग ने जांच के बाद सांसद जिया उर रहमान और उनके परिवार के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट एक्ट की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज की है. विभाग ने बताया कि सांसद के घर के बिजली बिल में पूरे साल की रीडिंग जीरो थी. हाल ही में सांसद के आवास पर पुराने बिजली मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे. बिजली विभाग की टीम ने इन मीटरों की जांच करते हुए रीडिंग रिकॉर्ड की. टीम ने दूसरी मंजिल तक सीढ़ी लगाकर बिजली लोड की स्थिति भी चेक की.

जांच के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिजली विभाग के चेकिंग अभियान के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और महिला दस्ते को तैनात किया गया था. मौके पर पुलिस और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. चेकिंग अभियान को पारदर्शी बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई. सूत्रों के मुताबिक सांसद के परिसर में दो बिजली कनेक्शन हैं. एक कनेक्शन सांसद के नाम पर जबकि दूसरा उनके दिवंगत दादा शफीकुर्रहमान बर्क के नाम पर पंजीकृत है. जांच के दौरान पता चला कि दूसरे कनेक्शन पर नाम अपडेट नहीं था.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *