Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली के मॉडल थाना के एक व्यवसायी के घर हुई डकैती मामले का उद्भेदन बिहार के बांका में हुआ है. बीते 17 दिसंबर को हुई इस घटना का खुलासा बांका जिले की सुइयां और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में किया गया है.

इस क्रम में दो मुख्य अभियुक्तों के साथ लूट के करीब चार करोड़ के हीरे और सोने के जेवरात बरामद किये गए हैं. इसके साथ ही इनके पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपये कैश भी मिले हैं. इन दोनों गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों गिरफ्तार अभियुक्त महेंद्र यादव और गुड्डू ठाकुर है जो कटोरिया थाना क्षेत्र के क्रमशः बलियमारा और बेरमो का रहने वाला है. बता दें कि इस मामले में दो अन्य अभियुक्त को दिल्ली पुलिस पूर्व में ही कर चुकी है.

बेलहर के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने घटना के बारे में बताया कि मॉडल थाना के सेक्टर 5 के विजय नागपाल के घर में दोनों अभियुक्तों के दोस्त नौकर था. जिससे मिलकर सभी बीते 17 दिसंबर को व्यवसायी विजय नागपाल और घर में मौजूद महिलाओं को चाकू का भय दिखाकर जेवरात और पैसे लूट कर फरार हो गए थे. दिल्ली पुलिस के तत्काल गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों ने बांका जिले के दोनों अभियुक्तों की जानकारी दी. इनकी तलाश में दिल्ली पुलिस लगातार लगी थी.

आखिरकार 6 दिन बाद दिल्ली पुलिस ने ट्रेस कर लिया और सोमवार 23 दिसंबर को दोनों अभियुक्तों के लोकेशन मिलने पर सुइयां थाना के पास वाहन चेकिंग में इन्हें पकड़ लिया गया. बताया जा रहा है कि इस क्रम में वाहन से कूदकर महेंद्र यादव और गुड्डू ठाकुर भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया. इनके पास से लूट के जेवरात और रुपये बरामद हुए. दिल्ली पुलिस दोनों अभियुक्तों को कानूनी कार्रवाई के बाद दिल्ली ले जाने की तैयारी में जुट गयी है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *