Spread the love

@aapkiTv.in Desk

दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गांजा, देसी शराब और अवैध हथियार बरामद किए हैं। इनमें एक नशा तस्कर से 2.8 किलोग्राम गांजा, 10 शराब तस्करों से 1756 पव्वे देसी शराब और एक स्कूटी, तथा अलग-अलग बदमाशों से कुल 6 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 2 कारतूस और 2 चाकू बरामद किए गए। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने आपरेशन कवच के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस ने गांजा, देसी शराब सहित अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि आपरेशन कवच के तहत शुक्रवार रात को जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं शराब तस्करी कर रहे 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से देसी शराब के 1756 पव्वे व शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक स्कूटी जब्त की गई।

पुलिस ने चार पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद की

वहीं ओखला थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चार पिस्टल व तीन मैगजीन बरामद की है। सनलाइट कालोनी थाना पुलिस ने भी एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। वहीं सनलाइट कालोनी थाना पुलिस व जैतपुर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे एक-एक चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *