Spread the love

पूरे उत्‍तर भारत में मंगलवार सुबह 6:35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. केवल भारत ही नहीं नेपाल, बांग्‍लादेश, चीन भी इसकी चपेट में आए. भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि सर्द रातों के बीच घर पर सो रहे लोग की नींद टूट गई. कुछ इलाकों में लोग डर से कांपते हुए नजर आए.

इस भूकंप का केंद्र भारत में नहीं था. पड़ोसी देश नेपाल और चीन के बॉर्डर पर जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र बताया जा रहा है. मन में तरह-तरह के सवाल उठने लाजमी हैं कि अगर इस तरह से भूकंप आ जाए तो तत्‍काल बचाव के लिए क्‍या करें और क्‍या ना करें. चलिए हम आपको इसके बारे में विस्‍तार में बताते हैं.

भूकंप की स्थिति में भूलकर भी ना करें ये काम?

1. यदि आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो नीचे जाने के लिए भूलकर भी लिफ्ट ना लें. भूकंप रुकने तक घर में ही रहें. जल्दबाजी में भागने से कोई दुर्घटना हो सकती है.

2. भूकंप की स्थिति में भूलकर भी घर के दरवाजों, खिड़की के पास ना खड़े हों. खासकर शीशे की खिड़कियां, दरवाजों से तो दूर ही रहें. इनके टूटने का खतरा हमेशा रहता है.

3. जब भूकंप के झटके बंद हो जाएं तब बिना देरी किए घर की खिड़कियों, दरवाजों को ना खोलें. कई बार ये झटकों से क्रैक हो जाते हैं, जो पता नहीं चलता है.

4. भूकंप की स्थिति में फंसे लोग घर के किसी भी बिजली के सामान को ना चलाएं. स्विच बोर्ड को ऑन-ऑफ ना करते रहें.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *