Spread the love

लखनऊ। संभल जाने के लिए अड़े राहुल गांधी-प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बॉर्डर से वापस भेज दिया है। राहुल ने इस दौरान अफसरों से बात की और कहा कि वो अकेले पुलिस की गाड़ी में जाना चाहते हैं लेकिन बात नहीं बनी।राहुल-प्रियंका 2 घंटे तक बॉर्डर पर डेट रहे लेकिन उन्होंने वापस लौटना पड़ा। इधर राहुल के काफिले की वजह से गाजीपुर बॉर्डर पर 5 किमी लंबी जाम लग गई, जिस वजह से लोग भड़क गए।

भड़के लोगों ने पीट दिया

गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग की वजह से लगे लंबे जाम को लेकर लोग आक्रोशित हो गए और उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई की लोग अपने आपा खो बैठे और कांग्रेसियों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया।

जानिए मामला क्या है?

ता दें कि 24 नवंबर, रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को जलाकर ख़ाक कर दिया। हिंसक भीड़ पुलिस पर भारी मात्रा में पथराव कर रही थी। छतों से पुलिस पर पत्थर फेंके जा रहे थे। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। हिंसा के बाद से लोग अपने घरों में ताला लगाकर गायब है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *