Spread the love

जोधपुर. हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक गुरु पूर्णिमा है. यह शुभ दिन गुरु की पूजा और उनका सम्मान करने के लिए समर्पित है, जो ज्ञान और आत्मज्ञान के मार्ग पर व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि आज रविवार 21 जुलाई 2024 को यानी आज मनाई जाएगी.पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस बार गुरु पूर्णिमा सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी. गुरु पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है.

इस योग में गुरु की पूजा से हर तरह के सिद्धियों की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली समस्याएं भी दूर हो जाती हैं. आज पूरे दिनभर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.भारत में आज के दिन बहुत श्रद्धा- भाव से मनाया जाता है. धार्मिक शास्त्रों में भी गुरु के महत्व को बताया गया ह.गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि गुरु ही भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *