Spread the love

इस समय पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से गुजर रहा है। राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से शीतलहर के चलते जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इस कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

सुबह और शाम के समय की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, दिन के समय हल्की धूप से मौसम में थोड़ा साफ हो दिखाई पड़ता है। कल हफ्ते के पहले दिन भी राजधानी समेत समूचे नोएडा में भी कोल्ड वेव्स चल रही थी। शाम के समय भी तेज हवाएं चल रही थी। आज सुबह भी दिल्ली में शीतलहरें चल रही थी, वहीं कोहरा बाकी दिन की तुलना में कम है। जानें कैसा रहेगा पूरा दिन।

आज का मौसम

दिल्ली-NCR में तेज हवा लोगों पर कहर ढहा रही है। शीतलहर के कारण सुबह-सुबह काम पर जाने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही दिन भर ठंडी हवाएं चलेंगी, जो शाम के समय और तेज हो सकती हैं।

कल कैसा था मौसम?

सोमवार को दिल्ली में मौसम ठंडा ही था। कल भी शीतलहर चल रही थी। कल अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था।

हो सकती है बारिश

सोमवार की सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई थी। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले से ही बारिश का अनुमान लगाया था। इस हफ्ते बारिश भी हो सकती है। बरसात के बाद राजधानी का मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो सकता है।

दिल्ली के ये इलाके सबसे ठंडे

पालम
लोधी रोड
आया नगर
नजफगढ़
नरेला
पीतमपुरा
पुसा
राजघाट

विजुअल्स में देखें दिल्ली का हाल

राजधानी दिल्ली में पारा गिरने के कारण लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। न्यूज एजेंसी ANI, द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट विजुअल्स दिल्ली गेट इलाके से आए हैं। जहां ऑटोचालक आग जलाकर हाथ सेंकते हुए दिखे। अन्य विजुअल में महीपालपुर फ्लाईओवर का दृश्य आया है, जिसमें कोहरा नजर आ रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *